गवाह व आडिटर की मौजूदगी में होगा पौधरोपण
जौनपुर: क्लीन यूपी, ग्रीन यूपी अभियान के तहत सूबे में पांच करोड़ पौधरोपण एक दिन में किया जाएगा। मह
जौनपुर: क्लीन यूपी, ग्रीन यूपी अभियान के तहत सूबे में पांच करोड़ पौधरोपण एक दिन में किया जाएगा। महत्वाकांक्षी योजना कागजी बाजीगरी तक न सिमट जाए इसलिए पौधे लगाते समय गवाह व आडिटर मौजूद रहेंगे। जिले में 7.78 लाख पौधरोपण का लक्ष्य है।
कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में मंगलवार को क्लीन यूपी ग्रीन यूपी अभियान को सफल बनाने के लिए वीडियो कांफ्रे¨सग के जरिए वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। डीएफओ एपी पाठक ने बताया कि मिशन के डायरेक्टर व ग्रीन इंडिया मिशन के अपर प्रमुख वन संरक्षक डा.प्रशांत वर्मा ने अभियान की जानकारी देते हुए प्रशिक्षित किया।
उन्होंने बताया कि सूबे में एक दिन पांच करोड़ पौधरोपण की योजना है। जनपद में वन विभाग को अकेले पांच लाख 31 हजार पौधे लगाना है। इसके अलावा अन्य विभागों को 2 लाख 47 हजार पौधरोपण करना है। पौधरोपण के समय गवाह भी मौजूद रहेंगे और आडिटर भी। इतना ही नहीं वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी कराई जाएगी। निगहबानी के लिए खंड विकास अधिकारी सेक्टर अधिकारी, तहसीलदार जोन अधिकारी और उपजिलाधिकारी सुपर जोनल अधिकारी होंगे। श्री पाठक ने बताया कि अभियान की सफलता हेतु निरंतर बैठक व प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। गत 28 अप्रैल को पौधरोपण समिति की बैठक हुई तथा तीस अप्रैल को वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।