राष्ट्रीय मछुआरा आयोग का गठन शीघ्र
जौनपुर: निषाद क्रांति रथ यात्रा का जनपद में रविवार को भव्य स्वागत किया गया। निषाद विकास संघ के राष्ट
जौनपुर: निषाद क्रांति रथ यात्रा का जनपद में रविवार को भव्य स्वागत किया गया। निषाद विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य निषाद समाज को जागरूक व एकजुट करना है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय मछुआरा आयोग बनाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। शीघ्र ही आयोग का गठन कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि निषाद विकास मंच व राष्ट्रीय निषाद संघ दलगत भावना से उठकर समाज के आरक्षण व अधिकार के लिए संघर्ष करेगा। श्रृंगवेरपुरधाम में संघ ने राम सखा महराज गुहराज निषाद की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करा दिया है। निषादराज, वीर एकलव्य, वेदव्यास, वीरांगना फूलनदेवी, जुब्बा साहनी, मनोहर लाल आदि की 400 प्रतिमाएं यूपी व बिहार के विभिन्न जिलों में लगवाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में निषाद जातियां ही सरकार बनाने व बिगाड़ने का कारण बनेगी। आरक्षण के सवाल पर कहा कि अब निषादों के साथ राजनीतिक स्टंट नहीं होने दिया जाएगा। हर मंडल में रैली का आयोजन कर समाज की ताकत का एहसास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि निषाद, मछुआरा समुदाय के मल्लाह, केवट, ¨बद, धीवर, धीमर, कहार, गोड़िया, तुराहा, माझी, नोनिआ. कैर्क्त आदि जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने का मुद्दा विगत कई साल से चला रहा है परंतु अभी तक आरक्षण की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसके लिए संघ लड़ाई लड़ेगा।