Move to Jagran APP

लाइनमैनों को दौड़ाकर पीटा, दो पर मुकदमा

जौनपुर : भीषण गर्मी में बेतहाशा हो रही विद्युत कटौती से जनमानस में आक्रोश चरम पर है। बुधवार की रात न

By Edited By: Published: Thu, 28 Apr 2016 09:51 PM (IST)Updated: Thu, 28 Apr 2016 09:51 PM (IST)
लाइनमैनों को दौड़ाकर पीटा, दो पर मुकदमा

जौनपुर : भीषण गर्मी में बेतहाशा हो रही विद्युत कटौती से जनमानस में आक्रोश चरम पर है। बुधवार की रात नगर के रुहट्टा मोहल्ले में आक्रोशित नागरिकों ने लाइनमैनों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत होने के बाद पुलिस की मौजूदगी में खराबी दूर कर देर रात आपूर्ति बहाल की गई।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नगर क्षेत्र में 20 घंटे तथा ग्रामीण अंचल में 16 घंटे बिजली आपूर्ति करने की घोषणा किया था। विगत कई साल से गर्मी में विद्युत कटौती की समस्या झेल रहे नागरिकों में उम्मीद जगी थी कि उन्हें समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी। सूबे के अन्य जनपदों में स्थिति भले ही अच्छी है लेकिन ऊर्जा राज्यमंत्री के जनपद में स्थिति विकट हो गई। जर्जर संसाधनों के सुधारने पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी आपूर्ति बदतर हो गई है।

सबसे दयनीय स्थिति नगर क्षेत्र में है। आए दिन फ्यूज उड़ने, तार टूटने आदि के नाम पर कटौती की जा रही है। त्वरित खराबी दूर न होने से कई घंटे तक आपूर्ति बंद रहती है। गर्मी से बिलबिला रहे लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार की रात इसी का शिकार रुहट्टा मोहल्ले में तीन लाइनमैन हो गए। हुआ यूं कि वरिष्ठ चिकित्सक डा. विनोद ¨सह के अस्पताल के सामने शाम छह बजे ट्रांसफार्मर से एक फेज उड़ गया।

सूचना देने के बाद भी कोई मरम्मत को नहीं किया। रात दस बजे जोर-जुगाड़ के बाद तीन विद्युत कर्मचारी मरम्मत के लिए आए। मामूली खराबी के चलते चार घंटे से लगातार आपूर्ति बंद रहने से आक्रोशित मोहल्ले के युवकों ने लाइनमैनों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू किया। इसमें एक कर्मचारी का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पिटाई से आक्रोशित विद्युत कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। उनकी मांग थी कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया जाए। देर रात दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किए जाने के बाद पुलिस की मौजूदगी में खराबी दूर की गई। इसके बाद रात दो बजे आपूर्ति बहाल हो पाई। गुरुवार को चौकी प्रभारी हरि प्रकाश यादव ने आरोपी चंद्र शेखर यादव व विक्की पांडेय को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान भेज दिया है।

20 घंटे बाद जोड़ा गया फ्यूज

जौनपुर : व्यवस्था में खामी कहें या कर्मचारियों की लापरवाही नगर क्षेत्र में मामूली खराबी दूर करने में विद्युत विभाग को बीस घंटे लग गए। जिसके चलते भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोग परेशान रहे। विभागीय उदासीनता से जनमानस में आक्रोश है।

नईगंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े नगर के रामाश्रम कालोनी स्थित ट्रांसफार्मर से एक फेज बुधवार की शाम सात बजे उड़ गया। अधिवक्ता भगवती ¨सह, विक्रम गुप्ता, लालचंद, सर्वजीत ¨सह आदि लोगों का आरोप है कि विभाग के अधिकारियों को सूचना दिए जाने के बाद भी रातभर विद्युत आपूर्ति बाधित रही। दिन में भी मरम्मत नहीं हुआ। शाम तीन बजे आपूर्ति बहाल हो पाई। विद्युत कटौती के कारण जहां लोगों को रात जागकर गुजारनी पड़ी वहीं पानी के संकट से भी जूझते रहे।

यहीं स्थिति नगर के उत्तरी छोर स्थित अहियापुर फीडर की भी रही। रात दो बजे कटी बिजली सुबह दस बजे आई। विभाग के अधिकारी व कर्मचारी कटौती होने के कारण और कब तक आपूर्ति बहाल होगी, इसकी भी जानकारी नहीं दिए।

रात में पेट्रो¨लग बंद

नगर क्षेत्र में रातभर पेट्रो¨लग की व्यवस्था पूर्व में थी। खराबी आने पर विभाग के कर्मचारी रात को ही दूर कर आपूर्ति बहाल कर देते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होता। रात दस बजे के बाद एचटी लाइन की ही खराबी दूर की जाती है। लोकल फाल्ट होने व मामूली खराबी दूसरे दिन सुबह नौ बजे के बाद कर्मचारियों के आने के बाद दूर होती है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

आपूर्ति में शीघ्र होगा सुधार

अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तृतीय एसके सनोरिया ने कहा कि कई घंटे बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोग एक साथ बिजली का उपभोग करने लगते हैं। ओवरलोड के चलते खराबी आ जाती है। यह समस्या शीघ्र ही दूर कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी उपभोक्ताओं की सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं। वह कभी नहीं चाहते थे कि उनके क्षेत्र में खराबी आए और आपूर्ति बंद रहे। उन्हें मारना-पीटना समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने माना कि रात 10 बजे के बाद एचटी लाइन की खराबी ही दूर हो पाती है।

लो वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान

मछलीशहर (जौनपुर): नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। विभाग द्वारा इस खामी में सुधार नहीं किया जा रहा है। गर्मी शुरू होते ही लो वोल्टेज, ट्रि¨पग, तार टूटकर गिरने आदि की समस्या बढ़ जाती है। लो वोल्टेज के कारण इनवर्टर भी चार्ज नहीं हो पा रहा है। कटौती के चलते गन्ना, सूर्यमुखी, उर्द, मूंग, हरा चारा आदि फसलों की ¨सचाई नहीं हो पा रही है। क्षेत्र के दिनेश शुक्ला, पंकज शुक्ला, सचिन यादव, प्रकाश यादव, सुंदर तिवारी आदि ने समस्या समाधान की मांग किया है। अवर अभियंता विकास यादव ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या ग्रिड से ही है।

ट्रांसफार्मर फुंकने से आपूर्ति बाधित

केराकत (जौनपुर): क्षेत्र के छितौना गांव में लगा 25 केबीए का ट्रांसफार्मर फुंक जाने के कारण एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति बंद है। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव निवासी कैलाश, हरिश्चंद्र मौर्य आदि ने कहा कि ओवरलोड के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर फुंकता रहता है। इस समस्या से निजात हेतु 63 केबीए का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए एक साल से प्रयास किया जा रहा है लेकिन आज तक नहीं लगाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.