धर्म निरपेक्ष ताकतों को बांटने की हो रही साजिश
शाहगंज (जौनपुर): लोगों को छलने का काम किया जा रहा है। प्रदेश में धर्म निरपेक्ष ताकतों को बांटने क
शाहगंज (जौनपुर): लोगों को छलने का काम किया जा रहा है। प्रदेश में धर्म निरपेक्ष ताकतों को बांटने की साजिश की जा रही है जिससे विधानसभा चुनाव के परिणाम को प्रभावित किया जा सके।
उक्त विचार शनिवार को नगर के एराकियाना मोहल्ले में आयोजित एक जनसभा में समाजवादी पार्टी के नेता व उप्र सरकार के ऊर्जा एवं नियोजन राज्यमंत्री शैलेंद्र कुमार यादव'ललई'ने व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि हैदराबाद से जाकर बिहार में धर्म निरपेक्ष ताकतों का बंटवारा करके चुनाव को प्रभावित करने का मंसूबा रखने वाले अब उत्तर प्रदेश में साजिश रच रहे हैं। भाजपा एक छलने वाली पार्टी है।
श्री यादव ने अपने उद्बोधन में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि अखिलेश यादव जैसा ईमानदार, कर्मठ और विकास करने वाला दूसरा नेता नहीं है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मो.अरशद खान ने कहा कि भारत में ¨हदू, मुस्लिम और सारे धर्म के लोग प्रेम से रहते हैं। मंदिर-मस्जिद का विवाद पैदा करने वाले किसी के नहीं हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी को अल्पसंख्यकों, पिछड़ों और दलित, किसानों को सबसे हितैषी पार्टी बताया। कहा कि अखिलेश सरकार के विकास कार्यों की लोग प्रशंसा कर रहे हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नफीस अहमद व संचालन मजहर ने किया। इस मौके पर एखलाख अंसारी, इफ्तेखार अंसारी, मकसूद हसन, श्यामजी गुप्ता, जैगम अब्बास, देवेंद्र कुमार साहू, शेखर, मौलाना रिजवान, अबुल जैस, अजहर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।