घंटे भर जाम रहा हाइवे
बदलापुर (जौनपुर): वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर शुक्रवार की रात धनियामऊ पुल पर जाम लगने से यात्रियों क
बदलापुर (जौनपुर): वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर शुक्रवार की रात धनियामऊ पुल पर जाम लगने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटे भर बाद पहुंची पुलिस लाठी पीटकर बड़ी मशक्कत से जाम हटवाया तब जाकर जाम खुला।
शुक्रवार को लगन तेज होने तथा पुल सकरा होने के कारण शाम साढ़े छह बजे के करीब अचानक जाम लग गया। देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। अपने गंतव्य को जाने के लिए लोग बेताब रहे। छोटे वाहन तो लंबी दूरी तय कर दूसरे रास्तों से जहां जाने के लिए मजबूर हो गए वहीं बड़े वाहन जाम के झाम से छुटकारा पाने के लिए इंतजार कर रहे थे। घंटे भर बाद सूचना पाकर पहुंची पुलिस किसी तरह बेतरतीब घुसे वाहनों को हटाकर राजमार्ग खाली करवाया। तब जाकर लोग अपने-अपने गंतव्य को रवाना हुए।