गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा
बदलापुर (जौनपुर): क्षेत्र के दुगौली खुर्द गांव में शनिवार को श्री शतचंडी महायज्ञ एवं दुर्गा प्रतिमा
बदलापुर (जौनपुर): क्षेत्र के दुगौली खुर्द गांव में शनिवार को श्री शतचंडी महायज्ञ एवं दुर्गा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हेतु गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह पीली नदी से जल भरकर पुन: मंदिर पर पहुंची। जहां सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ।
कलश यात्रा गांव की तिवरान बस्ती से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश पूजन करने के बाद निकाली गई। जो पीली नदी सेतु शाहपुर में पहुंचकर जल भरकर पुन: कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। इस दौरान महिला, पुरुष व बच्चे डीजे की धुन पर नाचते-गाते, गुलाल उड़ाते चल रहे थे। जो अनायास अपनी ओर लोगों को आकर्षित कर रहे थे। विद्वान आचार्यों पं.वाचस्पति पांडेय, देवी शंकर मिश्र, संतोष मिश्र, दुर्गेश तिवारी, राज किशोर तिवारी, त्रिलोकीनाथ मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश-पूजन कराकर यात्रा को रवाना किया।
मुख्य यजमान सूर्य नारायण तिवारी रहे। इस अवसर पर बद्री नारायण तिवारी, राधेश्याम तिवारी, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, देवेंद्र नारायण तिवारी, सुनील तिवारी, अखिलेश तिवारी, सभाजीत तिवारी आदि उपस्थित रहे।