Move to Jagran APP

मतदाता सूची के फी¨डग करने में खेल

जौनपुर : मतदाता सूची के फी¨डग में जमकर खेल किया गया है। इसकी जानकारी होने पर लोगों में हडकंप मचा हुआ

By Edited By: Published: Sat, 28 Nov 2015 12:31 AM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2015 12:31 AM (IST)
मतदाता सूची के फी¨डग करने में खेल

जौनपुर : मतदाता सूची के फी¨डग में जमकर खेल किया गया है। इसकी जानकारी होने पर लोगों में हडकंप मचा हुआ है। जिसे लेकर हर ओर हो हल्ला मचा हुआ है। खुद स्थानीय अधिकारी इसे लेकर हैरान है। वजह उनके आदेश के बाद भी मनमानी तरीके से फी¨डग हो गई है।

loksabha election banner

जनपद के 1773 ग्राम पंचायतों में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव होना है। चार चरणों में होने वाले इस चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढ़ंग से कराने के लिए आयोग सख्त है। बावजूद इसके स्थिति उलट है। वजह अधिकारियों के आदेश को फी¨डग कार्य कराने में लगे जिम्मेदार दरकिनार कर दे रहे हैं। आरोप है कि मनमानी तरीके के वसूली करने के बाद मतदाता सूची की फी¨डग कर दे रहे है। इससे राज्य निर्वाचन आयोग की मंशा पर पानी फिर जा रहा है। विभागीय अधिकारियों की माने तो खुद इस बात को लेकर तहसील स्तर के अधिकारी हैरत में हैं। वे उच्चाधिकारियों से शिकायत भी कर चुके है, लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। इन दिनों अपडेट की गई मतदाता सूची में जमकर खेल करने का मामला प्रकाश में आया है। अधिकारियों द्वारा प्राप्त शिकायत के निस्तारण के बाद भी मनमानी तरीके से फी¨डग कार्य हो गया है। इस तरीके के कई मामले उच्चाधिकारियों तक भी पहुंच गया है। अधिकारियों की माने तो खुद कई तहसील के जिम्मेदारों ने इसकी शिकायत किया। यहां तक खुद जिलाधिकारी और प्रेक्षक इसे लेकर नाराजगी जताई, ¨कतु स्थिति आज भी जस की तस बनी हुई है।

मुख्य वेंडर पर गिर चुकी है गाज

इस खेल के एक दो नहीं कई प्रमाण मिल चुके है। यहां तक की मुख्य वेंडर पर गाज गिर चुकी है, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। बार-बार आ रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खुद जिलाधिकारी भानुचंद गोस्वामी ने जांच कराया तो मामला सही निकला। उन्होंने लाइन बाजार थाने में मुख्य वेंडर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस पर उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.