Move to Jagran APP

भूमि विवाद में चली गोली, दो घायल

महराजगंज (जौनपुर): भोगीपुर कठार गांव में भूमि विवाद को लेकर परिवार में ही गोली चल गई, जिसमें दो ल

By Edited By: Published: Thu, 01 Oct 2015 08:58 PM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2015 08:58 PM (IST)
भूमि विवाद में चली गोली, दो घायल

महराजगंज (जौनपुर): भोगीपुर कठार गांव में भूमि विवाद को लेकर परिवार में ही गोली चल गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घटना गुरुवार की सायंकाल हुई।

loksabha election banner

परिवार में चार भाई हैं। इसमें से एक गोपाल ¨सह ने अपने हिस्से की भूमि बेच दिया। इसे लेकर उनके भाई भूपेंद्र ¨सह ने मुकदमा दायर किया है। दोनों के बीच काफी गहरा विवाद है। गुरुवार की सायंकाल गोपाल के घर की महिलाएं शौच के लिए गई तो भूपेंद्र के परिवार वालों ने विरोध किया। इसे लेकर विवाद बढ़ गया। मामला मारपीट तक जा पहुंचा। आरोप है कि भूपेंद्र पक्ष ने गोली चलाई। इसमें अवनीश ¨सह प प्रांशु ¨सह घायल हो गए। घटना से गांव में भगदड़ मच गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को तत्काल बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इधर गोली चलाने के आरोप में शैलेंद्र ¨सह व तरुण ¨सह को गिरफ्तार कर लिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.