किसानों को बर्बादी से बचाने के लिए बनाई जाए सुदृढ़ नीति
जौनपुर : वामपंथी संघर्ष समिति के आह्वान पर केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरुद्ध
जौनपुर : वामपंथी संघर्ष समिति के आह्वान पर केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरुद्ध मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों को बर्बादी से बचाने के लिए सु²ढ़ नीति बनाई जाए। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
वक्ताओं ने कहा कि भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को हमेशा के लिए निरस्त किया जाए, मध्यम, निम्न व हाशिये के किसानों को बचाने के लिए सुदढ़ नीति बनाई जाए। बदहाली व कर्ज के चलते जारी किसानों की मौतों को त्वरित कार्रवाई कर रोका जाए। खाद, बीज, कीटनाशक सस्ते दर पर मुहैया कराया जाए। इसके अलावा प्राकृतिक आपदा से त्रस्त किसानों को राज्य सरकार से सहायता राशि न मिलने पर रोष प्रकट किया गया।
धरना से पूर्व वामपंथी दलों के लोग हीरा लाल गुप्त, राज बहादुर मौर्य, प्रमोद कुमार शुक्ल के नेतृत्व में सिटी स्टेशन से जुलूस निकाला। जो पालिटेक्निक चौराहा, रुहट्टा, ओलंदगंज होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचा। आंदोलन में शामिल लोग आकर्षक नारे लगाते हुए चल रहे थे।
धरना सभा को सत्य नारायण पटेल, संत लाल सरोज, कृष्ण नारायण तिवारी, अशोक खरवार, इंदु कुमार शुक्ल, दशरथ यादव, रामनाथ यादव, ऊदल यादव, विजय प्रताप ¨सह, शिव शंकर मौर्य, इंद्रजीत पाल आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर नीरज श्रीवास्तव, सुबाष पटेल, गोपाल मणि त्रिपाठी, बसंत लाल यादव, जय लाल सरोज, कल्पनाथ गुप्त, जय लाल सरोज, किरन शंकर ¨सह, जय प्रकाश ¨सह, श्रीपति ¨सह आदि मौजूद रहे।