प्रदेश में गुंडागर्दी, अत्याचार का बोलबाला
थानागद्दी (जौनपुर): सपा सरकार में गुंडागर्दी, अत्याचार का बोलबाला है। इस समय प्रदेश सरकार बदले की
थानागद्दी (जौनपुर): सपा सरकार में गुंडागर्दी, अत्याचार का बोलबाला है। इस समय प्रदेश सरकार बदले की भावना से जनता को परेशान कर रही है। उक्त बातें पंचायत सम्मेलन के दौरान थानागद्दी श्रीराम धर्मशाला प्रांगण में बतौर मुख्य अतिथि आजमगढ़ के पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। कहा कि प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। हत्या, लूट, बलात्कार चरम पर है। शासन के इशारे पर प्रदेश की नौकरशाही कार्य कर रही है। इससे जनता त्रस्त है। होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कार्यकर्ता पूरे मन से लग जाएं जिससे भाजपा को अधिक से अधिक ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत प्रमुख तथा जिला पंचायत सदस्य बनाया जा सके। प्रदेश की अखिलेश सरकार ने चुनाव में भरपूर धांधली का प्रयास तेज कर दिया है। लेकिन इससे विचलित अथवा हतोत्साहित होने के बजाए इसके विरोध में कार्यकर्ता पूरे जोश से लग जाए।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जिला संयोजक दीपचंद राम ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ पंचायत चुनाव में एकजुट होकर कार्य करें। समाजवादी सरकार में मंत्री से लेकर अफसर तक सभी जनता को लूट रहे हैं। पंचायत चुनाव का परिणाम आगामी विधानसभा चुनाव का भविष्य तय करेगा।
अध्यक्षता विष्णु ¨सह तथा संचालन महेंद्र यादव ने किया। इसके पूर्व रंजना ¨सह, बृजेश ¨सह, डा.नृपेंद्र ¨सह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर राम जानकी ¨सह, राजेश ¨सह, हौसिला निषाद, नंदलाल सरोज, अशोक मिश्रा, अनिल पांडेय, गुल्ली पांडेय, शिवनाथ राम, पथरू ¨सह, राम ¨सह रघुवंशी आदि उपस्थित रहे।