24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू
मड़ियाहूं (जौनपुर): तहसील क्षेत्र के सुभाषपुर पाली में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के माध्यम से गुरु
मड़ियाहूं (जौनपुर): तहसील क्षेत्र के सुभाषपुर पाली में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के माध्यम से गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है।
देवपूजन के माध्यम से पर्यावरण संतुलन के लिए 24 कुण्डों में गायत्री महामंत्र से आहुतियां डाली जाएंगी। पं.राजेश मिश्र ने एक हजार फलदार पौधा भी समर्पित किया जिसका गुरु पूर्णिमा के दिन वितरण होगा। सद्गुरु का ज्ञानामृत पाकर शिष्य पवन हो जाता है। पुंसवन नामकरण, मुंडन, विद्यारंभ, यज्ञोपवीत व दीक्षा संस्कार भी 30 जून को सम्पन्न होगा। दल नायक अरुण कुमार ने देवपूजन कराते हुए यज्ञ को देवपूजन, दान व संगतीकरण बताया। मनुष्य को परमार्थ परायण, सदाचारी होना चाहिए। बनवारी लाल सैनी, शुभम श्रीवास्तव व निर्मण मिश्र ने देव पूजन व यज्ञ से रसमय कराया। पूर्णाहुति गुरु पूर्णिमा को होगी। जिसमें पं.सुरेंद्र नाथ तिवारी, उपेंद्र नाथ तिवारी, महेंद्र तिवारी, राजकुमार, हीरा मौर्य, दिनेश आदि लोग रहे।