कथित पति पर लूट का मुकदमा, तलाश रही पुलिस
खुटहन (जौनपुर): कृष्णापुर गांव निवासी एक पांच बच्चों के बाप का कारनामा चर्चा-ए-खास है। गांव में प
खुटहन (जौनपुर): कृष्णापुर गांव निवासी एक पांच बच्चों के बाप का कारनामा चर्चा-ए-खास है। गांव में पत्नी और बच्चों के रहते बरगलाकर उसने वर्षों पूर्व मुंबई में एक पांच बच्चों की मां से निकाह कर लिया। मामले का भेद गुरुवार को तब खुला जब उसे खोजती महिला मुंबई से गांव आ धमकी। आरोप है कि कथित पति उसे मारपीट कर घायल कर उसके पर्स में रखा 50 हजार रुपये और एटीएम कार्ड लेकर चंपत हो गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की खोज में लगी है।
गांव निवासी एक व्यक्ति लगभग दस वर्ष पूर्व से मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। इसी बीच पांच वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात कास्मेटिक दुकान की संचालिका व पांच बच्चों की मां से होती है। दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने तय किया कि आपस में निकाह कर हम अपने पति से और तुम पत्नी से तलाक ले लो। युवती ने तलाक लेकर निकाह कर लिया जबकि युवक दोनों पत्नियों के चक्कर में पड़ा रहा। वह बीच-बीच में बहाना बनाकर घर आता-जाता रहता था। इधर एक माह से वह वहां से गायब हो गया। फोन करने पर बात नहीं करता। तब युवती का माथा ठनका। उसने नेट के माध्यम से मोबाइल नंबर की लोकेशन निकाली तो पता चला वह बांग्लादेश में है। महिला खोजते हुए सीमा पर पहुंच गई जहां अधिकारियों की मदद से उसे अपने साथ लेकर मुंबई जाने लगी। युवक ने बताया कि उसकी एक पत्नी यहां भी है। उससे मिलते हुए मुंबई चलते हैं। वह उसकी बात मानकर उसके साथ गुरुवार को गांव चली आई।