Move to Jagran APP

राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा बनी चुनौती

जौनपुर : राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करना चुनौती बन गई है। वजह कि राजमार्ग पूरी तरह से गड्ढ़ों

By Edited By: Published: Fri, 03 Jul 2015 10:22 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2015 10:22 PM (IST)
राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा बनी चुनौती

जौनपुर : राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करना चुनौती बन गई है। वजह कि राजमार्ग पूरी तरह से गड्ढ़ों में तब्दील हो गया है। बरसात ने तो स्थिति और भी खराब कर दी है। इससे सड़क पूरी तरह से टूटने से दुर्घटनाएं भी बढ़ गई है। इसके बाद भी जिम्मेदार मरम्मत की सुधि नहीं ले रहे हैं।

loksabha election banner

राष्ट्रीय राजमार्ग की बात करें तो लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पूरी तरह से टूट चुका है। यही स्थिति जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग की है। यह भी पूरी तरह से गड्ढा युक्त हो गया है। बरसात में यह गड्ढा किसी झील की तरह हो जाता है जिससे आवागमन करने वाले लोग अचानक गड्ढा देखकर उसमें फंस जा रहे हैं। कई तो दुर्घटना के शिकार होकर घायल हो रहे हैं। नगर से गुजरने वाली सड़क तो एकदम से टूट चुकी है। इसपर चार पहिया के अलावा अन्य व्यक्ति मजबूरन यात्रा करते हैं। यह पैदल और दो पहिया सवार होते है। इस मार्ग से गुजरने पर वह पूरी तरह से धूल से भर जाते हैं। ऐसे में अपने गतंव्य को जाने वाले स्थान पर पहुंचने से पहले ही उनका मन खराब हो जाता है। आंख में धूल जाने से तमाम तरह की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। वहीं बड़े-बड़े गड्ढ़ों से शरीर में कमर दर्द की शिकायत हो जा रही है। इससे निजात दिलाने के लिए प्रशासन कोई सुधि नहीं ले रहा है। इसके अलावा सड़क चौड़ीकरण का काम धीमी गति से कराया जा रहा है। यह कोढ़ में खाज का काम कर रहा है। जिससे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे पर जाम की समस्या बढ़ गई है। सड़क के दोनों तरफ खोदकर छोड़े जाने से लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे है। गाड़ी गड्ढे में चली जा रही है ऐसे में लोगों की मदद लेने के बाद ही वाहन को बाहर निकाला जा रहा है। बरसात होने के कारण ठेकेदारों ने भी काम रोक दिया है। इस बाबत ईओ नगर पालिका संजय शुक्ला ने बताया कि काम चल रहा है जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.