कर्मचारी को बदमाशों ने बुरी तरह पीटा
केराकत (जौनपुर): गौराबादशाहपुर के कच्चा पोखरा के पास बदमाशों ने कर्मचारी को बुरी तरह पीटकर घायल क
केराकत (जौनपुर): गौराबादशाहपुर के कच्चा पोखरा के पास बदमाशों ने कर्मचारी को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
मुफ्तीगंज विकासखंड में तैनात अकाउटेंट सिद्धार्थ कुमार कार्यालय बंद होने के बाद बाइक से शहर से घर के लिए लौट रहा था। इसी दौरान उनका पीछा कुछ बाइक सवार बदमाशों ने कर लिया। कच्चे पोखरे के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया। उसके बाद उसका पीछा करके लात घूसों से मारने लगे। कर्मचारी के चिल्लाने पर आस-पास के लोग इकठ्ठा हुए तो बदमाशों ने कहा कि उक्त कर्मचारी रास्ते में लड़की को बाइक से दबाकर भाग रहा था। इसके बाद लोग वापस लौट गए। मारने के बाद बाइक सवार बदमाश भी भाग निकले। घायल सिद्धार्थ गौराबादशाहपुर थाने में पहुंचकर मुफ्तीगंज में तैनात ग्राम विकास अधिकारी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी।