हत्यारोपी जेल परिसर से फरार
जौनपुर: कोर्ट में पेशी के बाद जिला कारागार पहुंचते ही गैर इरादतन हत्या का आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फर
जौनपुर: कोर्ट में पेशी के बाद जिला कारागार पहुंचते ही गैर इरादतन हत्या का आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घेरेबंदी की, ¨कतु वह हाथ नहीं लगा। इस मामले को लेकर जिले में आए डीआईजी एसके भगत ने उसे शीघ्र पकड़ने का निर्देश दिया।
चंदवक थाना क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी विवेक पांडेय को गांव की ही चमेला देवी की हत्या के मामले में शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। अदालती कार्यवाही के बाद उसे चंदवक थाने के सिपाही जिला कारागार परिसर लेकर पहुंचे। एक हथकड़ी में दो अभियुक्त थे। हथकड़ी खोलते ही सिपाहियों की लापरवाही से मौका पाकर विवेक वहां से भाग निकला। दूसरा आरोपी भी भागने की फिराक मे था कि उसे दबोच लिया गया।
विवेक के भागते ही उसकी पेशी की ड्यूटी में लगे सिपाहियों के होश उड़ गए। वे उसके पीछे भागे ¨कतु वह नजरों से ओझल हो गया। थोड़ी देर बाद मामले की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ सिटी अभिषेक ¨सह सहित कोतवाल व जफराबाद थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर पूछताछ के बाद घेरेबंदी में लग गए। देर सायंकाल फरार अभियुक्त का पता नहीं चल सका।
सीओ सिटी ने बताया कि मामले की छानबीन हो रही है। यदि पुलिस कर्मी दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को ही विवेक ने अपने गांव की चमेला देवी को कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया था।