दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे स्वास्थ्य कर्मी
जौनपुर: यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर छह सू
जौनपुर: यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर छह सूत्रीय मांगों को लेकर लिपिक संवर्ग के कर्मचारी दूसरे दिन मंगलवार को भी हड़ताल पर रहे। सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया।
आंदोलन के दूसरे चरण में 18 मई से 23 मई तक कार्य बहिष्कार कार्यक्रम निर्धारित है। इसी क्रम में कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने मांगों की अनदेखी पर आक्रोश व्यक्त किया। कर्मचारियों से एकजुट होने का आह्वान किया। धरनासभा को राम आशीष पांडेय, शिवमूर्ति, सुशीला कुमारी, सुधीर अस्थाना, मोहम्मद एहसान खान, अमजद रसीद खान, संजय कुमार श्रीवास्तव, राज शेखर तिवारी, संतोष कुमार श्रीवास्तव आदि ने विचार व्यक्त किया।
धरना स्थल पर लिपिक संघ के नैतिक मांगों का विकास भवन कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र विक्रम ¨सह (माझिल) व ¨सचाई विभाग वाराणसी मंडल के वरिष्ठ कर्मचारी नेता अखिलेश कुमार ¨सह ने समर्थन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिहं व मंत्री संजय कुमार यादव राजू ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।