निराशाजनक रहा मोदी सरकार का एक साल
जौनपुर: कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शेर बहादुर ¨सह के आवास पर'मोदी सरकार के एक वर्ष'विषयक संगोष्
जौनपुर: कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शेर बहादुर ¨सह के आवास पर'मोदी सरकार के एक वर्ष'विषयक संगोष्ठी हुई, जिसमें वक्ताओं ने इसे निराशाजनक बताया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यतींद्र नाथ तिवारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी ने जो सपने देखे और जनता को दिखाए, वे सिर्फ सपने रह गए। जनता ठगी का शिकार होकर रह गई। संप्रग के शासन काल में रुपया डालर की तुलना में 59 से कम था आज वह 64 के पार हो गया है। कृषि उत्पादन संप्रग के समय चार फीसद के आस-पास था आज वह घटकर एक रह गया है। इससे बड़ा प्रमाण केंद्र सरकार के किसान विरोधी होने का और क्या होगा।
मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष शेर बहादुर ¨सह ने कहा कि विदेश नीति में भी मोदी सरकार फेल हो गई। रूस जैसा विश्वस्त दोस्त आज चीन और पाकिस्तान के करीब जा रहा है। भारत से दोस्ती का नाटक करने वाला चीन अब तक की बहुत बड़ी आर्थिक सहायता पाकिस्तान को दे चुका है। संप्रग काल में कच्चा तेल 111-112 डालर प्रति बैरल था जो अब 59-60 के आस पास है फिर भी उपेक्षित कमी दाम में न करके कंपनियों को मुनाफा मोदी सरकार दे रही है।
पूर्व जिलाध्यक्ष लालजीत चौहान ने कहा कि मोदी सिर्फ लफ्जों के माहिर खिलाड़ी साबित हुए हैं, यथार्थ में धरती पर कुछ भी नहीं उतरा। गोष्ठी में देवानंद मिश्र, रत्नाकर ¨सह, डा.राकेश मिश्र मंगला, धर्मेंद्र ¨सह, जय प्रकाश साथी, आनंद मिश्र, अनिल सोनकर, सुरेश मिश्र आदि रहे।