पदोन्नति में आरक्षण को लेकर प्रदर्शन
जौनपुर: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने शुक्रवार को डा.भीमराव अंबेडकर पार्क में धरना दिया। पदोन्नति में
जौनपुर: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने शुक्रवार को डा.भीमराव अंबेडकर पार्क में धरना दिया। पदोन्नति में आरक्षण की मांग बुलंद की। जिलाध्यक्ष लालमणि भारती ने कहा कि वंचित समाज को निजी क्षेत्र में भी आरक्षण दिया जाना चाहिए। पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए आरक्षण कानून बनाने हेतु जनता से समर्थन मांगा।
श्री भारती ने कहा कि निजी कंपनियों में आरक्षण का कानून लाया जाए, क्योंकि निजी कंपनियों का दायरा अत्यधिक बढ़ता जा रहा है। दलितों के सामने रोजगार की समस्या है। निजी क्षेत्र में आरक्षण के बाद बड़ी संख्या में दलित रोजगार प्राप्त कर अपना आर्थिक विकास कर सकते हैं। मांग की कि न्याय पालिका में आरक्षण की व्यवस्था की जाय। उन्होंने कहा कि आरक्षण के लिए कानून बनाया जाय ताकि उसी शासनादेश के अनुसार सरकारी व गैर सरकारी विभागों में पात्रों की नियुक्ति हो सके। साहबलाल, प्रेमचंद्र, संयोजक विनोद कुमार, राजमणि, राजेश कुमार, भरत लाल, योगराज, अच्छेलाल चौधरी, महेंद्र प्रसाद, अशोक कुमार, अजय कुमार गौतम, लालचंद्र, हीरालाल सोनिया, अर¨वद कुमार, दीपचंद राम, दौलत राम ने भी बतौर अतिथि अपने-अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता पूर्व मंडल अभियंता साहब लाल एवं संचालन प्रवक्ता राज कालेज प्रेमचंद ने किया।