देश को छलने रहे प्रधानमंत्री
शाहगंज (जौनपुर): देश को छलने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। किसानों के साथ भूमि अधिग्र
शाहगंज (जौनपुर): देश को छलने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। किसानों के साथ भूमि अधिग्रहण के माध्यम से उनको ठगने का काम किया गया है। केंद्र सरकार किसान विरोधी है। इसका जीता-जागता उदाहरण भूमि अधिग्रहण बिल है। इसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करेगी।
उक्त बातें गुरुवार को स्थानीय तहसील मुख्यालय पर आयोजित धरना-प्रदर्शन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सदर विधायक नदीम जावेद ने कही।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीब किसानों की जमीन को विकास के नाम पर कौड़ियों के भाव पूंजीपतियों को देने की साजिश रच रही है। इसकी इस साजिश का सच कांग्रेस जनता के सामने लाएगी। हालात पर दु:ख व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार को जमकर कोसा।
जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन ¨सह ने भी केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। शालिनी ¨सह ने मोदी को धोखेबाज नेता बताया। अध्यक्षता पार्टी की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता तथा संचालन राकेश मिश्रा ने किया।
इस मौके पर आरपी ¨सह, राजदेव यादव, अजीत आर्य, जयशंकर जायसवाल, आफताब अहमद व सत्यवीर ¨सह आदि उपस्थित रहे।
समाधगंज पुरवा में कांग्रेस पद यात्रा के बाद सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ नेता यतींद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं बड़े उद्योग घरानों एवं पूंजीपतियों के कट्टर पक्षधर हैं। वे किसानों तथा गरीबों के विरोधी प्रतीत होते हैं। अगर ऐसा न होता तो गरीब किसानों के हक को बहुमत के बल पर छीनने की कोशिश न करते।
पूर्व जिला अध्यक्ष शेर बहादुर ¨सह ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री ने भूमि अधिग्रहण बिल को वापस नहीं लिया तो कांग्रेस चम्पारण किसान आंदोलन की तरह बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि इस समय बेमौसम की बरसात और आंधी से त्रस्त किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उनकी व्यथा का उपचार करने के बजाय प्रधानमंत्री अधिग्रहण बिल को प्रतिष्ठा परक बनाए हैं। इससे उनका दोहरा चरित्र उजागर होता है।
संचालन करते हुए डा.राकेश मिश्र मंगला ने कहा कि जब तक किसानों का मौलिक हक पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाता तब तक कांग्रेस सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी। उन्होंने बताया कि इस पद यात्रा से प्रेरित होकर समाधगंज पुरव इलाके से तमाम किसान 19 अप्रैल को किसान रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली जाएंगे। इस अवसर पर देवानंद मिश्र, रत्नाकर ¨सह, जय प्रकाश साथी, अनिल सोनकर, श्रीनाथ सरोज, अली अंसारी, जब्बार सलमानी, सुरेश चंद्र मिश्र, सत्य प्रकाश दूबे, रमाशंकर यादव आदि उपस्थित रहे।