बर्बाद फसल का दिया जाए मुआवजा
जौनपुर: किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय लोकदल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना
जौनपुर: किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय लोकदल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। जिलाध्यक्ष डा.सत्येंद्र ¨सह ने कहा कि बारिश व ओलावृष्टि के चलते किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। इसके चलते अन्नदाता आत्महत्या करने को मजबूर हैं। दैवीय आपदा से पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जाए।
प्रमुख मांगों में मौसम की मार से फसल की बर्बादी का आंकलन कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। फसल की बर्बादी से असामयिक काल के गाल में समाये किसानों के परिवारीजनों को मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। प्रदेश में आई दैवीय आपदा से प्रभावित क्षेत्रों के किसानों को छह माह विद्युत बिल माफ किया जाए, साथ ही वर्तमान फसल की कृषि ऋण से संबंधित सभी कर्जों को माफ किया जाए। केंद्र सरकार द्वारा घोषित गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्रदेश सरकार द्वारा पांच सौ रुपये प्रति ¨क्वटल बोनस दिया जाए। वर्तमान आपदा राहत देने हेतु किसानों का पिछला व वर्तमान सत्र का गन्ना का तत्काल भुगतान किया जाए। जायद की फसल हेतु बीज व खाद का अनुदान दिया जाए। पुलिस भर्ती प्रक्रिया की सीबीआई से जांच कराई जाए।
धरना सभा को शिव प्रकाश विश्वकर्मा, अजय गिरी, प्रदीप तिवारी, विनय कुमार यादव, राजेश प्रजापति आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर प्रेम प्रकाश, दयाराम, एलबी यादव, सभाजीत यादव, समरजीत, वंश बहादुर यादव, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।