Move to Jagran APP

पूर्व राष्ट्रपति व केंद्रीय गृह मंत्री कल आएंगे

जौनपुर : भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी ¨सह पाटिल व केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ ¨सह एक मार्च र

By Edited By: Published: Fri, 27 Feb 2015 07:30 PM (IST)Updated: Fri, 27 Feb 2015 07:30 PM (IST)
पूर्व राष्ट्रपति व केंद्रीय गृह मंत्री कल आएंगे

जौनपुर : भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी ¨सह पाटिल व केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ ¨सह एक मार्च रविवार को आएंगे। श्री ¨सह नई दिल्ली से हवाई जहाज से चलकर सुबह 11:25 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11:45 बजे स्थानीय पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे।

loksabha election banner

इसके दस मिनट पश्चात वे 11:55 बजे तिलकधारी महाविद्यालय में आयोजित शताब्दी समारोह की अध्यक्षता करने पहुंचेंगे। एनएसजी कवर सहित जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त केंद्रीय मंत्री श्री ¨सह दिन में 12 बजे से दो बजे तक उक्त समारोह में मौजूद रहने के बाद दो बजकर 10 मिनट पर पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से 2:15 बजे हेलीकाप्टर द्वारा सुल्तानपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी ¨सह पाटिल पुणे से हवाई जहाज से चलकर 11:10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से चलकर 12:00 बजे टीडी कालेज पहुंचेंगी। शताब्दी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करने के बाद वे 2:10 बजे प्रस्थान कर 3:05 बजे सर्किट हाउस वाराणसी पहुंचेंगीं।

मिनट टू मिनट कार्यक्रम

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी ¨सह पाटिल व केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ ¨सह के शताब्दी समारोह में आगमन के मद्देनजर कालेज प्रशासन ने 'मिनट टू मिनट कार्यक्रम' जारी किया है।

-दिन में 12 बजे संस्थापक जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण।

-12:05 बजे शताब्दी भवन के शिला पट्ट का अनावरण।

-12:05 से 12:10 तक ठा. तिलकधारी ¨सह को पुष्पांजलि।

-12:10 से 12:15 तक स्वागत गीत।

-12:15 से 12:18 तक मंचस्थ व्यक्तियों को माल्यार्पण।

-12:18 से 12:23 तक कुलगीत।

-12:23 से 12:30 तक अतिथियों का स्वागत।

-12:30 से 1:30 तक संस्थापक जी को श्रद्धांजलि। विशिष्ट अतिथि, मुख्य अतिथि व अध्यक्ष का उद्बोधन, धन्यवाद प्रकाश।

-1:30-राष्ट्रगान

-1:30 से 1:35 बजे ठा. भगवतीदीन ¨सह के प्रतिमा का अनावरण।

-1:35 से दो बजे तक-दोपहर भोज एवं विश्राम।

-दो बजे-अतिथियों का प्रस्थान।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.