सजाए-संवारे जा रहे स्टेशन
जौनपुर : रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा दो फरवरी को शहर में होंगे। मंत्री के साथ रेलवे महकमा के कई अधिक
जौनपुर : रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा दो फरवरी को शहर में होंगे। मंत्री के साथ रेलवे महकमा के कई अधिकारी भी आ रहे हैं। इसके मद्देनजर स्टेशनों का रंग रोगन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। रेल कर्मियों को डर है कि कहीं अधिकारी स्टेशन का निरीक्षण न कर लें।
रेल राज्यमंत्री वाराणसी से होते हुए दोपहर 12 बजे टीडी कालेज पहुंचेंगे। उनके साथ विभाग के कई उच्च अधिकारियों के भी आने की सूचना है। इस संबंध में विभाग से नजदीक पड़ने वाले स्टेशनों के अधीक्षक को सूचना दी जा चुकी है। इसके मद्देनजर स्टेशन के कायाकल्प की तैयारी पहले से ही चल रही है।
रविवार को युद्ध स्तर पर जौनपुर जंक्शन और सिटी स्टेशन पर सफाई कार्य, रंग रोगन चला। रेल कर्मियों ने राज्यमंत्री के साथ अधिकारियों के होने के कारण निरीक्षण की भी संभावना जता रहे हैं। हालांकि दोनों स्टेशनों के अधीक्षक ने निरीक्षण के कार्यक्रम न होने की जानकारी दी।