त्रिलोचन में बनेगी पुलिस चौकी
जलालपुर (जौनपुर): डीआइजी वाराणसी रेंज एसके भगत शनिवार को क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार में साय
By Edited By: Published: Sat, 24 Jan 2015 09:25 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jan 2015 09:25 PM (IST)
जलालपुर (जौनपुर): डीआइजी वाराणसी रेंज एसके भगत शनिवार को क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार में सायंकाल करीब 6 बजे पहुंचे। व्यवसायियों को यहां हुई लूट और हत्याकांड का शीघ्र खुलासा होने का आश्वासन दिया। उन्होंने पीड़ित सराफा कारोबारी रामलाल और रमेश सेठ से बातचीत किया। लोगों से वहां की समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। व्यापार मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन अनुराग वर्मा से डीआइजी ने कहा कि वे व्यापारियों की समस्याओं को दें। इस बाजार में लोगों की सुरक्षा हेतु एक पुलिस चौकी स्थापित कर दी जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें