क्रिकेट के विवाद में मारपीट, सात घायल
खेतासराय (जौनपुर): क्षेत्र के मवई गांव में मंगलवार की सुबह किक्रेट खेलने के विवाद में जमकर मारपीट हु
By Edited By: Published: Tue, 16 Dec 2014 09:42 PM (IST)Updated: Tue, 16 Dec 2014 09:42 PM (IST)
खेतासराय (जौनपुर): क्षेत्र के मवई गांव में मंगलवार की सुबह किक्रेट खेलने के विवाद में जमकर मारपीट हुई। खूनी संघर्ष में चार महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए।
खेल के दौरान गेंद कल्लू राजभर के घर में चली गई। एक खिलाड़ी बाल मांगने गया तो परिवार के लोगों ने देने से इनकार कर दिया। इसे लेकर खिलाड़ियों व कल्लू के परिवार के लोगों में नोंक-झोंक होने लगी। इसी दौरान खिलाड़ियों ने स्टांप व बल्ले से मारना शुरु कर दिया। हमले में राम सेवक, सीमा, बासमती, मोदी, विमला तथा दूसरे पक्ष से कल्लू राजभर व उनकी पत्नी सोनादेवी घायल हो गई। सभी घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर कराया गया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें