Move to Jagran APP

सदस्यता अभियान में भाजपा ने झोंकी ताकत

जौनपुर: केंद्र में बहुमत से सत्ता प्राप्त करने के बाद भाजपा ने इन दिनों सदस्यता अभियान में अपनी ताकत

By Edited By: Published: Tue, 16 Dec 2014 09:39 PM (IST)Updated: Tue, 16 Dec 2014 09:39 PM (IST)
सदस्यता अभियान में भाजपा ने झोंकी ताकत

जौनपुर: केंद्र में बहुमत से सत्ता प्राप्त करने के बाद भाजपा ने इन दिनों सदस्यता अभियान में अपनी ताकत झोंक दी है।

prime article banner

बदलापुर विस में महराजगंज यूनियन बैंक के पास व जफराबाद विस के कबूलपुर (कल्याणपुर) बाजार में मंगलवार को शिविर लगाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

कबूलपुर की शिविर में पार्टी जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने दावा किया कि पार्टी जल्द ही दुनिया के सर्वाधिक सदस्यों वाली पार्टी होगी।

पार्टी के पंचायत चुनाव प्रभारी दीपचंद राम ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर उत्तर प्रदेश में आगामी सरकार भाजपा की होगी। आयोजक विक्रम प्रताप सिंह ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। समर्थकों के साथ इश्तेखार खां सहित लगभग सौ लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर डा.दिनेश सिंह, डा.बीएन यादव, ध्रुव मिश्रा, शुभम सिंह, संदीप यादव, राजेंद्र जायसवाल, धर्मराज निषाद, रामायण सिंह आदि मौजूद रहे।

बदलापुर क्षेत्र के महराजगंज यूनियन बैंक के समीप लगे भाजयुमो के शिविर में विस के पूर्व प्रत्याशी विनय सिंह के नेतृत्व में पांच सौ लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। श्री सिंह ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं का दायित्व है।

इस मौके पर पुनीत सेठ, हरीलाल, रोहित सिंह, विपिन गिरी, अजीत सिंह आदि रहे। अध्यक्षता भाजयुमो के लवकुश सिंह व संचालन नवीन सिंह ने किया।

उधर शांति विद्या मंदिर सिद्दीकपुर में करंजा कला मंडल के बूथ प्रवासियों की बैठक मंडल अध्यक्ष जनार्दन अस्थाना की अध्यक्षता में हुई। इसमें मंडल सदस्यता प्रमुख जितेंद्र सिंह, मंडल प्रवासी श्याम मोहन अग्रवाल, डीके सिंह, रविंद्र, आरपी विश्वकर्मा, नीरज श्रीवास्तव, इंद्राज पाल, अच्छेलाल मौर्य आदि ने सदस्यता अभियान की सफलता की रणनीति बनाई।

भाजपा मंडल बेलवा की बैठक मंडल सदस्यता प्रवासी जयेश सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें हर बूथ के लिए बूथ प्रवासी का चयन किया गया। कहा गया कि 19, 20, 21 दिसंबर को हर बूथ पर बूथ अध्यक्ष के साथ जाकर सभी लोग कम से कम दो सौ सदस्य बनाएं। इस मौके पर राज कृष्ण शर्मा, आदेश सिंह, राकेश सिंह, जितेंद्र पाठक, मनोज पाठक, शिव नारायण गौतम आदि मौजूद रहे। संचालन राज कृष्ण शर्मा ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.