अब तक सिर्फ 704 गरीबों को मिले कंबल
जौनपुर: ठंड से हर कोई परेशान है। हाड़ को कंपा देने वाली पड़ रही ठंड गरीबों के लिए कुछ ज्यादा ही कष्टका
जौनपुर: ठंड से हर कोई परेशान है। हाड़ को कंपा देने वाली पड़ रही ठंड गरीबों के लिए कुछ ज्यादा ही कष्टकारी साबित हो रही है। वहीं तहसील प्रशासन द्वारा किए जाने वाले व्यवस्था नाकाफी है। इसका प्रमाण खुद तहसील प्रशासन के आंकड़े ही देते हैं। सभी तहसीलों के आंकड़ों पर नजर करें तो सिर्फ 704 गरीबों को ही कंबल वितरित किया गया है।
सभी तहसीलों को ठंड से निबटने के लिए साढ़े पांच-पांच लाख रुपये उपलब्ध कराया गया है। इसमें पांच लाख रुपया गरीबों के लिए कंबल तथा 50 हजार का बजट अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए उपलब्ध कराया गया। इसमें सभी तहसीलों ने एक हजार 38 कंबल लिया। साथ ही वितरण करने का दावा भी किया है। वहीं कंबल के लिए गरीब तहसील का चक्कर काटते दिख रहे हैं।
482 रुपये का है एक कंबल
कंबल की खरीद के लिए शासन स्तर से पांच सौ रुपये तक का बजट निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष सभी तहसील प्रशासन ने 482 रुपये के हिसाब से ही कंबल खरीदा है।
कहां वितरित हुआ कितना कंबल
सदर-200
मड़ियाहूं-227
मछलीशहर-97
केराकत-70
शाहगंज-60
बदलापुर-50