गणवेश पाकर चहके नौनिहाल छात्र
जौनपुर: जिले के कई विद्यालयों में शनिवार को गणवेश वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिषदीय विद्या
जौनपुर: जिले के कई विद्यालयों में शनिवार को गणवेश वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिषदीय विद्यालय के नौनिहाल बच्चे दो-दो जोड़ा गणवेश पाकर चहक उठे।
सिरकोनी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर में राष्ट्रीय पेयजल जागरुकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर ऋतु सुहास ने विद्यालय के बच्चों को दो-दो जोड़ा गणवेश प्रदान किया। साथ ही कहा कि शिक्षा व्यवस्था में शिक्षक की ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। जिसे गंभीरता से लेते हुए शिक्षक को अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य हैं। इस दौरान ब्लाक प्रमुख उर्मिला सिंह, अखिलेश सिंह, सर्वेश सिंह, जवाहर लाल, जवाहिर यादव, मेवालाल मौर्य आदि मौजूद रहे। अंत में प्रधानाध्यापक छाया सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया।
बदलापुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय डोमपुर में प्रबंध समिति के अध्यक्ष धरम चंद्र व प्रधान राम बहादुर सिंह ने 169 बच्चों को गणवेश वितरित किया। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय देनुवा में प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद पांडेय व प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ सिंह ने 60 बच्चों को गणवेश वितरित किया।
रामपुर ब्लाक प्रमुख कैलाश यादव ने प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर के छात्र-छात्राओं को गणवेश प्रदान किया। प्रधानाध्यापक संतोष शुक्ला ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
बक्शा के जिला पंचायत सदस्य महेंद्र कुमार यादव ने प्राथमिक विद्यालय बेलापार में 73 छात्रों को गणवेश वितरित किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक रामपति यादव, विद्या देवी, मंजू देवी आदि मौजूद रहीं।
धर्मापुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय कोतवालपुर में प्रधानाध्यापक राम रक्षा व प्रधान इंदू देवी ने 61 छात्रों को गणवेश प्रदान किया। प्राथमिक विद्यालय किर्तापुर में प्रधानाध्यापक मुन्नालाल यादव व प्रधान कोलिंदी देवी ने दो सौ और जूनियर हाई स्कूल गौराबादशाहपुर में प्रधानाध्यापक राम सागर यादव ने 273 बच्चों को गणवेश प्रदान किया।