Move to Jagran APP

रामपाल अध्यक्ष व मनीष चुने गए उपाध्यक्ष

जौनपुर : तिलकधारी महाविद्यालय छात्र संघ का चुनाव शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल समपन्

By Edited By: Published: Fri, 21 Nov 2014 09:01 PM (IST)Updated: Fri, 21 Nov 2014 09:01 PM (IST)
रामपाल अध्यक्ष व मनीष चुने गए  उपाध्यक्ष

जौनपुर : तिलकधारी महाविद्यालय छात्र संघ का चुनाव शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल समपन्न कराया गया। उसमें रामपाल सिंह अध्यक्ष व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मनीष यादव उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। महामंत्री पद पर शैलेंद्र यादव चुने गए तो सत्य नारायण यादव पुस्तकालय मंत्री बने।

loksabha election banner

सुबह दस बजे शुरू हुआ मतदान निर्वाध गति से चलता रहा। लगभग दो बजे मतदान समाप्त हुआ। तीन बजे से मतगणना मुख्य चुनाव अधिकारी मेजर पीपी सिंह की देखरेख में शुरू हुई। इसमें अध्यक्ष पद पर रामपाल सिंह को 2392, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वरुण सिंह निहाल को 804, तथा संतोष यादव सावन को 573 व अमित सिंह को 44 वोट मिले। इस तरह रामपाल 1588 मतों से बढ़त लेते हुए चुनाव जीत गए। उपाध्यक्ष पद पर 1875 मत पाकर मनीष यादव ने छाया यादव को 950 वोटों से हराया। छाया को 925 वोट मिले। महामंत्री पद पर सीधी टक्कर में शैलेंद्र यादव को 989 व शालिनी वर्मा को 765 वोट मिले। इस तरह शैलेंद्र ने 224 वोटों से बढ़त हासिल की। पुस्तकालय मंत्री पद पर कांटे की टक्कर रही। 1156 मत पाकर सत्य नारायण यादव निर्वाचित हुए तो उनके निकटतम प्रतिद्वंदी आशीष सिंह को 1143 वोट मिले। इस तरह दोनों के बीच महज 13 वोटों का अंतर रहा।

इसके अलावा कला संकाय प्रतिनिधि के पद पर दुर्गा प्रसाद, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि कुलभूषण दूबे, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि आशीष उपाध्याय निर्वाचित हुए। विधि संकाय पद पर अन्नू यादव तथा कृषि संकाय प्रतिनिधि ज्ञानेश सिंह का निर्विरोध चयन हुआ। शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद पर कोई नामांकन ही नहीं दाखिल हुआ था।

पुनर्मतगणना की उठी मांग

पुस्तकालय मंत्री पद पर मामूली मतों के अंतर से हार जीत हुई तो आशीष सिंह ने पुनर्मतगणना की मांग उठाई। लेकिन कालेज प्रशासन ने इसे एक सिरे से नकार दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.