जय प्रकाश अध्यक्ष, रामनयन चुने गए मंत्री
खुटहन (जौनपुर): उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की बैठक ग
खुटहन (जौनपुर): उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय मनिहर में की गई। जिसमें ब्लाक इकाई के विभिन्न पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
जय प्रकाश यादव को अध्यक्ष, राम नयन गुप्ता को मंत्री, दानपति यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सभाजीत यादव को कोषाध्यक्ष, विनय कुमार यादव को संयुक्त मंत्री तथा राम बचन यादव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बतौर मुख्य अतिथि जिला महामंत्री सुधाकर चौबे ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि संघ में ही लोकतंत्र की शक्ति निहित होती है। इसके माध्यम से ही शिक्षकों के हितों की लड़ाई लड़ी जा सकती है। उन्होंने कहा कि अपने हक और अधिकारों को पाने के लिए अकेला शिक्षक कुछ नहीं कर सकता। जिसके लिए संघ का सहारा लेकर आंदोलन छेड़ा जाता है। मांग माने जाने तक उस पर कायम रहना ही एक अच्छा नेतृत्व है।
चुनाव पर्यवेक्षक डा.श्याम शरण सिंह, शिव कुमार सरोज, ओमप्रकाश यादव की देखरेख में चुनाव सम्पन्न कराया गया। इस मौके पर देवराज यादव, अरविंद यादव, रमाकांत यादव, मेवालाल, सुरेश यादव, अशोक पाल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता डा.अतुल प्रकाश यादव तथा संचालन विरेंद्र कुमार ने किया।