सांसद आवास के सामने से हटाया गया कूड़ा
जौनपुर: नगर पालिका के जिम्मेदार लोगों का कर्तव्यबोध कहें या गलती का एहसास। सोमवार को जौनपुर सांसद के
जौनपुर: नगर पालिका के जिम्मेदार लोगों का कर्तव्यबोध कहें या गलती का एहसास। सोमवार को जौनपुर सांसद के आवास के आस-पास साफ-सफाई करने के साथ ही कूड़ों के ढेर हो हटाया गया।
स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान का सच जानने के लिए 'दैनिक जागरण' द्वारा चलाए गए अभियान के तहत सोमवार को अंक में भाजपा सांसद केपी सिंह के आवास के आस-पास व शाहगंज के पूर्व नगर पालिका चेयरमैन के घर के बाहर फैले कूड़ों-कचरों के फोटो के साथ खबर प्रकाशित की गई। खबर में आम जनता से व्यवस्था पर हुई बातचीत को दिया गया।
खामियां उजागर होने के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया और सुबह सफाई कर्मचारी सांसद आवास के सामने नजर आने लगे। वहां फैले कूड़ों को हटाकर आस-पास साफ-सफाई की गई। दैनिक जागरण के इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि जन शिकायतों की अनदेखी करने वाले नगर पालिका प्रशासन खबर छपने के बाद जागा।
वहीं जनता की समस्याओं की अनदेखी करने वाले शाहगंज नगर पालिका प्रशासन ने खबर प्रकाशन के बाद भी जिम्मेदारी का एहसास नहीं किया। जेसीज चौक स्थित पूर्व चेयरमैन के आवास के सामने से न तो कूड़ा हटाया गया और न ही सफाई हुई। जिसे लेकर आस-पास के लोगों में आक्रोश दिखा।