गड़बड़ बीपीएल सूची, कैसे होगा वृद्धावस्था पेंशन का चयन
महराजगंज (जौनपुर): वर्ष 2002 में बनी बीपीएल सूची को आधार बनाकर वृद्धावस्था पेंशन का प्रस्ताव ग्राम प
महराजगंज (जौनपुर): वर्ष 2002 में बनी बीपीएल सूची को आधार बनाकर वृद्धावस्था पेंशन का प्रस्ताव ग्राम पंचायतों से मांगा गया है। इस प्रस्ताव में उम्र प्रमाण पत्र डाक्टर द्वारा आवश्यक नहीं है। यदि कुटुम्ब रजिस्टर या वोटर आइडी में 60 वर्ष की उम्र आवेदक प्राप्त कर चुका है, तो उसे मान लिया जाएगा। हालांकि उन ग्रामों में सबसे बड़ी समस्या है जहां बीपीएल सूची में सबसे ज्यादा गड़बड़ी है।
गरीब वृद्धों को जीवन यापन करने के लिए पेंशन देने का भारत सरकार ने फरमान जारी किया है। पेंशन के पात्र लाभार्थी के लिए बीपीएल सूची में नाम होना आवश्यक है।
उम्र का चयन: बीपीएल सूची में नाम आवश्यक है तथा लाभार्थी की उम्र 60 वर्ष होनी चाहिए। पूर्व में डाक्टर का दिया गया उम्र प्रमाण पत्र ही मान्य था किंतु अब कुटुम्ब रजिस्टर की नकल में दिया गया उम्र अथवा वोटर आइडी में भी दिया गया उम्र मान्य होगा।
तो कैसे होगा चयन: ग्राम पंचायत मया व हटियारामनाथ में बीपलएल सूची में भारी गड़बड़ी है। मया में 182 नाम किस गांव के हैं ग्रामीण व प्रधान नहीं जानते हैं। प्रधान राम किशोर ने बताया कि इन गड़बड़ नामों को हटाने के लिए प्रयास कर रहा हूं। किंतु कोई भी फायदा नहीं है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत हटियारामनाथ में 255 की सूची में मात्र 6 लोग गांव के हैं। शेष लोगों का नाम कैसे आया, इस बात की जानकारी न तो ग्रामीणों को है और न ही प्रधान सायराबानो को है।
क्या कहते हैं जिम्मेदार: खंड विकास अधिकारी रामजुगुन भारती ने बताया कि जिले से बैठक करके बीपीएल नामों को जो पात्रता वृद्धावस्था पेंशन के लिए रखते हैं उनकी सूची मांगी गई है। उन्हीं का चयन इस पेंशन के लिए किया जाएगा।