बडेजा ढहने से लाखों का नुकसान
महराजगंज (जौनपुर): आंधी तूफान के आने के हफ्तों बाद पान का बडेजा ढह जाने से लाखों का नुकसान हो गया। ब
महराजगंज (जौनपुर): आंधी तूफान के आने के हफ्तों बाद पान का बडेजा ढह जाने से लाखों का नुकसान हो गया। बडेजा गिर जाने से तैयार पान की फसल नष्ट हो गई। पान किसानों का कई साल का नुकसान हुआ है। यही पान बनारस की मंडी में जाकर बिकता था और बनारसी पान के नाम से मशहूर होता है।
क्षेत्र के उदयभानपुर गांव में पान का बडेजा सप्ताह पूर्व आंधी तूफान के आने के बाद गिर गया और फसल नष्ट हो गई जबकि फसल इस समय पूर्णतया तैयार हो गई थी और बनारस की मंडी में बेचने की तैयारी चल रही थी। यही पान देशी बनारसी पान के नाम से मशहूर होता है। मार्च अप्रैल में हाड़तोड़ मेहनत करके किसान इस फसल की शुरुआत करते हैं। फसल के साथ बांस व सरपत से बडेजा बनाया जाता है और सितंबर माह तक इस फसल की ग्रोथ होती है। इसके बाद ज्योंही ठंडक आ जाती है फसल की ग्रोथ बंद हो जाती है। इस वर्ष पान की फसल अच्छी थी और पान कृषक फसल का ठीक मुनाफा पाने की जुगत में थे। वे पान बनारस की मंडी में इस फसल को बेचने की व्यवस्था कर रहे थे कि तब तक तूफान आ गया और उसके बाद पूरा मंसूबा ध्वस्त हो गया। बडेजा गिर जाने से इस वर्ष के नुकसान के साथ अच्छी फसल चार वर्ष तक प्रयोग में लाई जाती है। पान कृषक सुधाकर ने बताया कि इस तूफान से बहुत नुकसान हो गया है। पंडोही, शिव शंकर, लालचंद, फूलचंद्र, सुकराम का लगभग दो लाख रुपये की लागत का नुकसान हुआ है। जबकि फायदा करीब पांच लाख का होता।