पुलिस उत्पीड़न से क्षुब्ध महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास
रामपुर (जौनपुर): कस्बे में सेमुही मार्ग पर रविवार की रात पुलिस उत्पीड़न से क्षुब्ध महिला ने आत्मदाह क
रामपुर (जौनपुर): कस्बे में सेमुही मार्ग पर रविवार की रात पुलिस उत्पीड़न से क्षुब्ध महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने घटना से संबंधित दोनों पक्षों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
सुभाष बरनवाल के मकान में प्रेम जायसवाल किराए पर रहता है। कोर्ट से आदेश के बाद मकान मालिक ने खाली करने हेतु थाने में प्रार्थना पत्र दिया। मौके पर पहुंची थानाध्यक्ष ने मकान खाली करने को कहा तभी दोनों पक्षों में विवाद हो गया। थानाध्यक्ष ने किराएदार को काफी भला-बुरा कहा। इससे क्षुब्ध होकर प्रेम की पत्नी उर्मिला ने कमरे में जाकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर माचिस से आग लगाने का प्रयास किया। सिपाही ने माचिस छीन लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।