गणेश प्रतिमा का विसर्जन
जौनपुर : शीतला चौकियां में स्थापित भगवान गणपति की प्रतिमा शनिवार की रात का विसर्जन कर दिया गया। गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ का जयकारा लगाते हुए भक्तों ने प्रतिमा को सूरज घाट पर विसर्जित किया।
शीतला धाम में स्थापित प्रथम पूज्य भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। शनिवार की शाम को विधि विधान से आरती की गई। इसके बाद एकत्र हुए भक्तजन नाचते गाजे प्रतिमा लेकर प्रसाद वितरित करते हुए निकल पड़े। भक्त मूर्ति लेकर जिस रास्ते से गुजरते लोग जयकारे लगाना शुरू कर देते। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा भी किया गया। गगनभेदी जयकारा लगाते हुए गाजे-बाजे के साथ भक्तजन सूरज घाट पहुंचे। जहां विधि विधान से मूर्ति को विसर्जित कर दिया। इस दौरान भोजपुरी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए।
इस दौरान आशीष माली, सलमान शेख, सुमन माली, सत्य प्रकाश यादव, नंदलाल निर्मल, रिया, पूनम माली, लालमनि सैनी, जुगुन रावत, विकास, सूरज मोदनवाल, राहुल त्रिपाठी, सुधीर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।