छिपाये जा रहे बड़े बकायेदारों के कर्ज
जौनपुर : जिले के बड़े बकायेदारों पर लदे कर्ज को साहब (जिम्मेदार अधिकारी) छिपाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है। कारण चाहे जो भी हो लेकिन कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल के सामने लगे जिले के बड़े बकायेदारों के विवरण लिखे बोर्ड को देखने के बाद हर कोई यही कहता है। जिससे प्रशासन अनभिज्ञ बना हुआ है।
सभी जिलों में बड़े बकायेदारों की सूची सार्वजनिक की जाती है। इसके लिए बड़े बकायेदारों का विवरण सार्वजनिक स्थल पर बोर्ड लग दर्ज किया जाता है। जिसे समय-समय पर अपडेट किया जाना है। शासन के इस आदेश के क्रम में कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल के सामने पीले रंग का बोर्ड लगाया गया है। जहां जिले के बड़े बकायेदारों का विवरण लिखा गया है, किंतु कई वर्ष पूर्व तैयार की गई इस सूची को कभी अपडेट नहीं किया गया। जिससे बकायेदारों के कर्ज में कोई परिवर्तन नहीं हो सका है। जिसे लेकर बोर्ड के बगल से गुजने वाले लोग तरह-तरह के सवाल करते है। मजे की बात तो यह कि उक्त बोर्ड के सामने से प्रतिदिन जिम्मेदार आला अधिकारी गुजरते है। जिनकी नजर आज तक इस पर नहीं पड़ी।
एक दिन पूर्व ही चार्ज लिया हूं। कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल के सामने लगे बोर्ड पर दर्ज बड़े बकायेदारों की सूची यदि अपडेट नहीं कराई गई है तो तत्काल कराई जाएगी। इसके लिए बड़े बकायेदारों का विवरण तैयार करवा रहा हूं।
-गंगाराम गुप्ता एडीएम (वित्त एवं राजस्व)