Move to Jagran APP

कई लोगों की ढहा दी गई चहारदीवारी

By Edited By: Published: Wed, 20 Aug 2014 07:50 PM (IST)Updated: Wed, 20 Aug 2014 07:50 PM (IST)
कई लोगों की ढहा दी गई चहारदीवारी

जौनपुर : त्यौहार की छुट्टियों के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत बुधवार से फिर शुरु हुई। जिला प्रशासन की देखरेख में यह अभियान पालिटेक्निक से डाकबंगला तक चला। नोक-झोंक के बीच जगह-जगह दर्जनों लोगों की चाहरदीवारी को ढहा दिया गया। जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

loksabha election banner

अभियान की शुरुआत करीब सवा ग्यारह बजे पालिटेक्निक चौराहे से हुई। बाएं तरफ चलते हुए यह वाजिदपुर तिराहे पर पहुंचा। जहां एक प्रतिष्ठित कालेज की बिल्डिंग को तोड़ने को लेकर नोक-झोंक हुई। आगे एक पेट्रोल पंप पर नेमप्लेट की होर्डिग हटाने को लेकर विवाद हो गया। संचालक द्वारा स्वयं होर्डिग्स हटाने की बात पर टीम आगे बढ़ गई। अतिक्रमण के अंदर लोगों के घरों की चहारदीवारी आने पर तोड़ दी गई। इस दौरान जिला प्रशासन को नागरिकों के आक्रोश को भी झेलना पड़ा। अभियान टीम के साथ नागरिकों की भारी भीड़ रही। जिसको नियंत्रित करने के लिए पुलिस को समय-समय पर लाठियां भी भाजनी पड़ी।

इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट रामनरेश पाठक, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संजय शुक्ला, सफाई निरीक्षक हरिश्चंद्र यादव व पुलिस प्रशासन उपस्थित रहे।

मलबे से हो रही दुर्घटना व कीचड़: अतिक्रमण अभियान में भवनों व दुकान को बुलडोजर से ढहा दिया जा रहा है। मलबा सड़क पर फैला होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। नगर पालिका की तरफ से इसे उठाया नहीं जा रहा है। यह बरसात होने पर कीचड़ में तब्दील हो जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.