बिन दुल्हन लौटी बरात
By Edited By: Published: Mon, 21 Apr 2014 09:37 PM (IST)Updated: Mon, 21 Apr 2014 09:37 PM (IST)
जफराबाद (जौनपुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को देर शाम बिना दुल्हन के बरात वापस लौट गई।
वाराणसी के अलीपुर से बरात जफराबाद क्षेत्र के एक गांव में आई। वर पक्ष की तरफ से लड़की के लिए उपहार स्वरूप जेवर नहीं लाया गया। कन्या पक्ष की तरफ से मांग करने पर घर भूल जाने की बात कही। समय मांग कर जेवर वाराणसी से मंगाने का झूठा आश्वासन दिया गया। इंतजार करते-करते दोपहर से रात हो गई। इसके अलावा अन्य दहेजलोभी की बात सामने आई। कन्या व उसके पिता ने शादी करने से इंकार कर दिया। देर शाम तक पंचायत चली पर बात नहीं बनी। अंत में दहेजलोभी बरात को वापस होना पड़ा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें