गणतंत्र दिवस की परेड का पूर्वाभ्यास
By Edited By: Published: Wed, 08 Jan 2014 08:27 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jan 2014 08:28 PM (IST)
जौनपुर: गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइंस में होने वाले परेड का पूर्वाभ्यास शुरू कर दिया गया। बुधवार को महिला व पुरुष टीम के पुलिस जवानों ने शस्त्र के साथ परेड किया।
सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक यह कार्य चला। जिसमें बारी-बारी से महिला व पुरुष जवानों ने बेहतर प्रदर्शन किया। आर्म्स पुलिस के परेड का दृश्य काफी आकर्षक लग रहा था।
दोपहर 3:30 बजे भी अभ्यास शुरू कराया गया जो एक घंटे तक चला।
्रप्रतिसार निरीक्षक टीएन दूबे ने बताया कि इस परेड के लिए सीओ लाइंस आरके चतुर्वेदी प्रथम कमांडर तथा सीओ सिटी अल्का भटनागर द्वितीय कमांडर हैं। इन अधिकारियों ने बुधवार को पूर्वाभ्यास का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश भी दिया। प्रतिसार निरीक्षक ने बताया कि यह पूर्वाभ्यास लगातार कराया जाएगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें