रक्षा सूत्र बांधकर अटूट प्रेम का लिया वचन
जौनपुर : भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षा बंधन बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रात: से ही बहनों ने विधि-विधान से पूजन के बाद भाइयों की आरती उतारी। कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर जीवनभर के अटूट प्रेम का बचन लिया। वहीं भाइयों ने रक्षा का संकल्प लिया।
इस पर्व पर बड़ी संख्या में बहनें विभिन्न वाहनों पर सवार होकर मायके पहुंची तो कई जगह भाई ही राखी बंधवाने के लिए बहन की ससुराल पहुंचे। यह क्रम तड़के से शुरू हुआ। घरों में बने विविध व्यंजनों का भी लोगों ने लुत्फ उठाया।
इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के सदर लोकसभा प्रभारी डा.केपी यादव के मियांपुर स्थित आवास पर बड़ी धूमधाम से रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। बड़ी संख्या में बहनों ने आकर डा.यादव को रक्षा सूत्र बांधा। राखी बांधने वाली बहनों में कई के माता-पिता, पति व भाई नहीं थे। रक्षा सूत्र बांधने वालों में प्रमुख रूप से संगीता पटेल, चंद्रकला दुबे, ज्योति सरोज, संध्या विश्वकर्मा, मनीषा चौहान, सोनम राजभर, पूजा साहू, पूनम पटेल, प्रगति मौर्य, मुन्नी राजभर, सीमा यादव आदि रहीं। इस मौके पर गजराज यादव, शोभनाथ आर्य, संदीप यादव, जावेद सुल्तान, लक्ष्मीकांत आदि मौजूद रहे।
बदलापुर क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पर्व को लेकर दो दिन पूर्व से ही काफी उत्साह रहा।
मछलीशहर क्षेत्र में बहनों ने अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधकर उनकी सलामती की दुआ करती रही। भाई-बहनों के पवित्र रिश्ते का यह पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
मड़ियाहूं में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का रक्षाबंधन कार्यक्रम सालिक राम शाखा गोला बाजार स्थित रामलीला मैदान में मनाया गया। जिसमें प्रमुख वक्ता संघ के विभाग बौद्धिक प्रमुख ब्रह्मदेव उपाध्याय ने रक्षा बंधन पर्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र रक्षा की भावना को निरंतर आगे बढ़ाते हुए लोगों में देश प्रेम की भावना जागृत किया। इस मौके पर सुशील, लालजी केशरी, शिव बाबू श्रीवास्तव, विजय प्रकाश जायसवाल, विजय साहू, सुरेश सोनी, लल्लन जायसवाल, दिनेश साहू आदि मौजूद रहे। संचालन विजय जायसवाल ने किया।
कारागार में बंदियों को बांधी राखी
जौनपुर: जिला कारागार में 425 महिलाओं ने पहुंचकर जेल में निरुद्ध भाइयों को राखी बांधी। वहीं 25 भाईयों ने कारागार में जाकर जेल में बंद बहनों से राखी बंधवाईं। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष लोकेश कुमार एवं महिला संयोजक कमला साहू के नेतृत्व में महिला सदस्यों व बच्चियों ने जेल में निरीक्षक बंदियों, बंदी रक्षकों और जेल अधीक्षक को राखी बांधकर दीर्घायु होने की कामना किया। जेल अधीक्षक ललित मोहन पांडेय ने संस्था के पहल की सराहना किया। रक्षा बंधन का कार्यक्रम प्रभारी जेलर सत्य प्रकाश सिंह व डिप्टी जेलर वीके वर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शरद कुमार पटेल, विक्रम कुमार गुप्त, भृगुनाथ पाठक, गोपाल श्रीवास्तव, महेंद्र चौधरी, अतुल जायसवाल, सरस्वती चौधरी, शालवी वैश्य, शुभ्रा श्रीवास्तव, शाव्या साहू, वर्षा पटेल आदि पदाधिकारी मौजूद रहीं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर