नवरात्र पर महंगी हुई पूजन सामग्री
जागरण संवाददाता, उरई : नवरात्र आते ही पूजा सामग्री मंहगी हो गई है। रोली, ¨सदूर, कलश के दाम तो बढ़े ह
जागरण संवाददाता, उरई : नवरात्र आते ही पूजा सामग्री मंहगी हो गई है। रोली, ¨सदूर, कलश के दाम तो बढ़े ही हैं साथ ही फलों के दाम भी बढ़ गए हैं। इसके बावजूद लोग उत्साह से खरीदारी कर रहे हैं।
नवरात्र पर्व को लेकर देवी भक्तों में खासा उत्साह है। लोगों ने पूजा पाठ व व्रत की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पर्व को लेकर बाजार में भी रौनक बढ़ी है। देवी भक्त खरीददारी करने में लगे हुए हैं। इस बार भी नवरात्र पर पूजा सामग्री के दाम बढ़ गए हैं। ¨सदूर की छोटी पुड़िया पांच रुपये से कम नहीं हैं। देवी को पहनाए जाने वाले वस्त्रों के भावों में दस प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। श्रंगार के सामग्री में गत वर्ष की अपेक्षा कुछ वृद्धि हुई है। इसके साथ ही फलों के दाम दस से बीस रुपये प्रति किलो के हिसाब से बढ़ गए हैं। जो सेब 110 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा था उसकी कीमत अब 140 रुपये प्रति किलो हो गई है। नारियल ¨सघाड़े का आटा भी मंहगा हो गया है लेकिन इसका प्रभाव देवी भक्तों पर नहीं है। लोग उत्साह के साथ खरीददारी कर रहे हैं।
फलों के वर्तमान दाम
नारियल - 15 से 20 रुपये पीस
¨सघाड़ा - 90 रुपये किलो
¨सघाड़ा आटा - 100 रुपये किलो
सेब - 140 रुपये किलो
संतरा - 40 रुपये किलो
अंगूर - 70 रुपये किलो
अनार - 100 रुपये किलो
मुसम्मी - 50 रुपये किलो