पुल खुलने से मिलेगी जाम से राहत
कालपी : कई महीनों से बंद चल रहे पुराने यमुना पुल के चालू हो जाने से यातायात व्यवस्था में कुछ सुधार
By Edited By: Published: Tue, 17 Jan 2017 08:00 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jan 2017 08:00 PM (IST)
कालपी : कई महीनों से बंद चल रहे पुराने यमुना पुल के चालू हो जाने से यातायात व्यवस्था में कुछ सुधार आयेगा। खास तौर पर जाम की समस्या कापी कम हो जाएगी। क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण इस पुल से यातायात का आवागमन रोक दिया गया था जिसकी वजह से एक ही पुल से वाहन निकलते थे। इस वजह से जाम की समस्या पैदा हो जाती थी। कभी कभी तो रात भर जाम लगा रहता था। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब पुल के खुल जाने से काफी सुकून मिल जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें