आज से शुरू हो जाएगा यमुना का पुराना पुल
संवाद सहयोगी, कालपी : नेशनल हाईवे में चलने वाली गाड़ियों के चालकों के लिए अच्छी खबर है। यमुना नदी पर
संवाद सहयोगी, कालपी : नेशनल हाईवे में चलने वाली गाड़ियों के चालकों के लिए अच्छी खबर है। यमुना नदी पर बना पुराना पुल 7 महीने के बाद फिर से शुरू होगा। उसकी मरम्मत का काम पूरा हो गया है। पुल बुधवार से वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
कानपुर-झांसी राजमार्ग पर करीब सात माह पहले यमुना पुल को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया था। जिसकी मरम्मत का काम लगभग पूरा हो चुका है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की कार्यदायी संस्था के जन संपर्क अधिकारी डीएन त्रिपाठी ने बताया कि मरम्मत का काम पूरा हो जाने के बाद केंद्रीय टीम के विशेषज्ञों के द्वारा यमुना नदी के पुराने पुल की टे¨स्टग कर ली है। टीम के साथ इंजीनियर अरुण शर्मा, नंदगोपाल शुक्ला, महेश कुमार के द्वारा मंगलवार को निरीक्षण किया। पीआरओ के मुताबिक 18 जनवरी को 10 बजे दुपहिया वाहनों के लिए पुल से आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। इसके तीस दिन बाद चार पहिया वाहनों के लिए पुल खोला जाएगा। वहीं 72 दिनों बाद ट्रक एवं बसों के साथ ही अन्य भारी वाहन पुल से निकाला सकेंगे। उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहनों को पुल से निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।