जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी
उरई, जागरण संवाददाता : वतन के लिए मर मिटने वाले ही देश के सच्चे सपूत होते हैं। उनकी कुर्बानी को हमें
उरई, जागरण संवाददाता : वतन के लिए मर मिटने वाले ही देश के सच्चे सपूत होते हैं। उनकी कुर्बानी को हमें हमेशा याद रखना चाहिए। देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी का निर्वहन करने वालों को शत-शत नमन है। इन पंक्तियों के साथ शनिवार को वित्तविहीन शिक्षक महासभा के पदाधिकारियों ने दीप जलाकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
शनिवार को वित्तविहीन शिक्षक महासभा के पदाधिकारियों ने शहीदों को दीप जलाकर उनकी शहादत को याद किया। इस दौरान संगठन के प्रधान महासचिव अशोक राठौर ने कहा कि हमारे वीर सैनिक देश की हिफाजत के लिए कठिन परिश्रम करते हैं। हर मौसम में वह सीमाओं पर डटे रहकर शत्रुओं का मुकाबला करते हैं। पड़ोसी देश द्वारा की जाने वाली गोलाबारी और आतंकी हमलों में तमाम वीर जवानों ने अपनी प्राणों की आहुति दे दी लेकिन देश की सुरक्षा में आंच नहीं आने दी। अभी हाल में ही पड़ोसी राष्ट्र ने आतंकी हमला करवाया जिसमें हमारे कई जवान शहीद हो गये। उन वीर सैनिकों के लिए हमारा फर्ज है कि उनकी शहादत को याद करें। उनके परिवार के लोगों के साथ अच्छे संबंध रखें ताकि सैनिकों के परिवार वालों को लगे कि हमारे सपूत की कुर्बानी बेकार नहीं हुई है बल्कि देश की जनता हमारे साथ खड़ी है। रमाकांत द्विवेदी ने कहा कि देश को सेना की सुरक्षित रखती है। वीर सैनिकों की वजह से ही हम सभी लोग सुख शांति से रह रहे हैं। उनको स्मरण करना हर देशवासी का नैतिक कर्तव्य बनता है। आइए संकल्प लें कि इस दीपावली पर शहीदों के लिए एक दीया जरूर रोशन करेंगे। पुष्पा राठौर, करन ¨सह, रामकुमार, अजय राठौर उपस्थित रहे।