Move to Jagran APP

कांग्रेस ही किसानों की सच्ची हमदर्द

उरई, जागरण संवाददाता : कांग्रेस ही किसानों की सच्ची हमदर्द है। वर्ष 2007 में पार्टी अध्यक्ष सोनिया ग

By Edited By: Published: Fri, 21 Oct 2016 08:40 PM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 08:40 PM (IST)
कांग्रेस ही किसानों की सच्ची हमदर्द

उरई, जागरण संवाददाता : कांग्रेस ही किसानों की सच्ची हमदर्द है। वर्ष 2007 में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किसानों के दर्द को समझा था और उस समय किसानों का कर्ज माफ किया गया था और अगर अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो फिर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।

loksabha election banner

यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक पूर्व विधायक दतियात घनश्याम ¨सह राहुल संदेश यात्रा के आठवें दिन माधौगढ़ क्षेत्र के ग्राम खकसीस, बंगरा, सरावन व अमखेड़ा में आयोजित सभाओं में कही। उन्होंने कहा कि बाकी दल केवल किसानों के नाम पर राजनीति करते हैं जबकि कांग्रेस वास्तव में उनके हित के काम करती है। जिलाध्यक्ष चौ. श्यामसुंदर ने कहा कि आज महंगाई चरम सीमा पर है। दालों-सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। किसानों को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। आज किसान परेशान हैं। उन्हें सहायता की जरूरत है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार ने पिछले तीन सालों के दौरान धान और गेहूं का समर्थन मूल्य 4-5 प्रतिशत ही बढ़ाया जबकि कांग्रेस सरकार ने समर्थन मूल्य ढाई गुना बढ़ाया था। आज जनपद के किसान परेशान हैं। बुंदेलखंड में किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें सहायता की जरूरत है। इस मौके पर शहर अध्यक्ष डॉ. रेहान सिद्दीकी, मनोज चतुर्वेदी, कुलदीप ¨सह गुर्जर, छाया पालीवाल, चंद्रशेखर वर्मा, अशोक सक्सेना, विपिन गुर्जर, बबलू महाराज, रणजीत ¨सह यादव, सरोज वर्मा, अभिषेक पाठक, अनिल तिवारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.