गांधी जयंती पर ताज से स्वच्छता का संदेश
जागरण विशेष स्वच्छ भारत मिशन पांच हजार निरंकारी अनुयायी और एक हजार निगमकर्मी करेंगे सफाई महान
जागरण विशेष
स्वच्छ भारत मिशन
पांच हजार निरंकारी अनुयायी और एक हजार निगमकर्मी करेंगे सफाई
महानायक अमिताभ बच्चन करेंगे लाइव एंक¨रग
जासं, आगरा : अद्भुत सौंदर्य का प्रतिमान ताजमहल गांधी जयंती पर दुनिया को स्वच्छता का संदेश देगा। दो अक्टूबर को पांच हजार निरंकारी अनुयायी और एक हजार नगर निगम कर्मचारी ताज के आसपास सफाई करके नई मिसाल कायम करेंगे। खास यह है कि इस पूरे अभियान की लाइव एंक¨रग महानायक अमिताभ बच्चन करेंगे।
भारत सरकार का नगर विकास मंत्रालय स्वच्छ भारत मिशन के तहत दो अक्टूबर को देश में दो स्थानों पर सफाई का महाभियान चलाएगा। पहला स्थान है आगरा स्थित मोहब्बत की निशानी ताजमहल और दूसरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दशाश्वमेघ घाट। नगर आयुक्त इंद्रविक्रम सिंह ने बताया कि दो अक्टूबर को सुबह दस बजे से ताज के आसपास अभियान शुरू होगा। शिल्पग्राम, दशहरा घाट, कुत्ता पार्क, ताज पश्चिमी गेट पार्किंग और यमुना पार मेहताब बाग के समीप भी सफाई अभियान चलेगा। संत निरंकारी मिशन के पांच हजार अनुयायी एक साथ भाग लेंगे जबकि नगर निगम के एक हजार सफाईकर्मी उनका साथ देंगे। नगर आयुक्त ने बताया कि पूरे आयोजन के लाइव प्रसारण की व्यवस्था विभाग की ओर से की गई है, जिसमें एंक¨रग महानायक अमिताभ बच्चन करेंगे।
स्मारक होंगे पॉलीथिन फ्री जोन : दो अक्टूबर से देशभर के स्मारक पॉलीथिन फ्री जोन हो जाएंगे। स्मारक की 300 मीटर की परिधि में पॉलीथिन प्रतिबंधित कर दी जाएगी। इस परिधि में पॉलीथिन पैकिंग में बिकने वाले खाद्य पदार्थो की बिक्री भी प्रतिबंधित होगी। एक माह तक लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके बाद उन पर जुर्माना किया जाएगा।