Move to Jagran APP

8 उपाध्यक्ष व 3 महामंत्री मनोनीत

उरई, जागरण संवाददाता : भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी बुधवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष ने घोषित क

By Edited By: Published: Wed, 29 Jun 2016 05:27 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jun 2016 05:27 PM (IST)
8 उपाध्यक्ष व 3 महामंत्री मनोनीत

उरई, जागरण संवाददाता : भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी बुधवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष ने घोषित कर दी, इसमें आठ उपाध्यक्ष व तीन महामंत्री मनोनीत किए गए हैं। मनोनयन सूची जारी करने के साथ ही जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को सक्रियता से संगठन को मजबूत करने को कहा है।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की संस्तुति पर अवध शर्मा, बृज भूषण कुशवाहा, विनोद गुर्जर, रवीन्द्र प्रताप ¨सह, शैलेन्द्र पांडेय डग्गू, पूजा सेंगर, वीरेन्द्र निरंजन व देवेन्द्र यादव को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है, वहीं किशोरी लाल राजपूत, नवीन गुप्ता व नीरज श्रीवास्तव को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही राज कुमार अग्रवाल कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। जिलाध्यक्ष श्री पालीवाल ने बताया कि इन पदाधिकारियों के साथ ही राम प्रकाश निषाद, अनीता वर्मा, आलोक कुमार सोनू, अक्षय त्रिपाठी, गुरु प्रसाद शर्मा व अनीता सोलंकी को जिला मंत्री मनोनीत किया गया है। जिलाध्यक्ष श्री पालीवाल ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के कार्यों में तेजी से जुटने को कहा गया है। जल्द ही जिला कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर पार्टी संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।

..


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.