पंचायत चुनाव में सफलता का सारा श्रेय सपा सरकार को
जीत से उत्साहित सपा नेताओं ने की प्रेस वार्ता उरई, जागरण संवाददाता : क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुना
जीत से उत्साहित सपा नेताओं ने की प्रेस वार्ता
उरई, जागरण संवाददाता : क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव में पार्टी को मिली भारी सफलता से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित हैं। सोमवार को जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों का ही नतीजा है कि ग्राम प्रधान से लेकर क्षेत्र पंचायत प्रमुख तक के चुनाव में पार्टी को सफलता मिली है। मुख्यमंत्री ने विकास के जो कार्य किये हैं उससे जनता लगातार पार्टी की ओर झुक रही है। इसका प्रभाव आगामी विधान सभा के चुनाव में भी देखने को मिलेगा।
पूर्व सांसद ने कहा कि जनपद में जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र यादव ने भी काफी मेहनत की है जिससे पार्टी को लाभ मिला। उनके नेतृत्व ने युवा कार्यकर्ताओं ने काफी उत्साह से काम किया है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल ¨सह यादव ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में पार्टी को नब्बे फीसदी सफलता मिली है। जनता अब जान चुकी है कि प्रदेश का विकास कोई करवा सकता है तो वह समाजवादी पार्टी है। अब जनता किसी के बहकावे में नहीं आयेगी। इस सफलता से विरोधी राजनीतिक दलों की बोलती बंद हो गयी है। जिलाध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने कहा कि विपक्षी दलों के पास कोई जनाधार ही नहीं था जिसके चलते उनके पास लड़ाने के लिए प्रत्याशी ही नहीं मिल रहे थे। क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में सपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं का परिश्रम भी रहा है जिसके चलते समाजवादी पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की। जनता का झुकाव सपा की ओर बढ़ा है इस बात को सभी जान चुके हैं। इस मौके पर जिला महासचिव प्रलुव्य निरंजन, सिद्धार्थ यादव, सहेंद्र यादव, राजीव शर्मा, शिवम सोनी करमेर उपस्थित रहे।