रामलीला के कलाकारों को किया सम्मानित
कोंच, संवाद सहयोगी : झांसी महोत्सव में धनुष यज्ञ रामलीला का मंचन कर प्रसिद्धी पाये और बुंदेलखंड का
कोंच, संवाद सहयोगी : झांसी महोत्सव में धनुष यज्ञ रामलीला का मंचन कर प्रसिद्धी पाये और बुंदेलखंड का नाम रोशन करने वाले कलाकारों को सोमवार को अपर जिलाधिकारी ने सम्मानित किया।
बलदाऊ धर्मशाला में आयोजित हुए सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए एडीएम आनंद कुमार ने कहा कि कोंच के रामलीला प्राचीन रामलीला है। यहां के कलाकार भी काफी अच्छे हैं। उन्होंने अपने बेहतर प्रदर्शन कर बुंदेलखंड में अपना नाम रोशन किया है। बुंदेली संस्कृति को बनाये रखने में रामलीला का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस मौके पर उन्होंने झांसी महोत्सव में धनुष यज्ञ लीला में भाग लेने वाले कलाकार राहुल तिवारी, प्रियम शुक्ला, ऋषि झा, चंद्रा दीक्षित, सोम शुक्ला, हिमांशु राठौर, ध्रुव सोनी, नरोत्तम स्वर्णकार सहित रामलीला टीम के सहयोगी साथियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष चौ. धीरेंद्र यादव, विज्ञान सीरौठिया, मुन्नालाल शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। संचालन मृदुल दांतरे ने किया।