Move to Jagran APP

हलछठ पूजकर मांगी पुत्रों की सुख समृद्धि

उरई, जागरण संवाददाता : हलछठ का पर्व गुरूवार को श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। घरों में महिलाओं ने द

By Edited By: Published: Thu, 03 Sep 2015 06:45 PM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2015 06:45 PM (IST)
हलछठ पूजकर मांगी पुत्रों की सुख समृद्धि

उरई, जागरण संवाददाता : हलछठ का पर्व गुरूवार को श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। घरों में महिलाओं ने दीवारों पर चावल की लेप से भित्ति चित्र बनाकर विधि विधान से पूजा अर्चना कर पुत्रों की लंबी उम्र और सुख समृद्धि की कामना की। मंदिरों में भी महिला भक्त पूजा करने पहुंची। दोपहर से शाम तक पूजा पाठ का क्रम चलता रहा।बुंदेलखंड में हलछठ पूजा का बहुत ही महत्व है। शायद ही कोई ऐसा घर होगा जहां पर हलछठ की पूजा न होती हो। इस पर्व का महिलाएं बड़ी बेसब्री से इंतजार करती हैं। गुरूवार को घरों में महिलाओं ने सुबह से पूजा पाठ की तैयारी शुरू कर दी। घर की दीवारों पर चावल, रोली व अन्य सामग्री से हलछठ मइया का भित्ति चित्र बनाकर पूजा अर्चना की। पुत्रों की लंबी उम्र और सुख समृद्धि के लिए कई प्रकार के भुने अनाज, मेवा, शक्कर से मिट्टी के कुल्हड़ भरकर हलछठ मइया को समर्पित किये। मान्यता के अनुसार इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं। वह हल की जुताई से पैदा हुए अनाज को ग्रहण नहीं करती हैं। भैंस का दूध ही इस दिन प्रयोग किया जाता है। हलछठ व्रत को लेकर कई पौराणिक कथाएं जुड़ी हुई हैं। ज्योतिषाचार्य अर¨वद पांडेय के मुताबिक यह व्रत महिलाएं पुत्रों की तरक्की के लिए रखती हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.