लापता महिला का शव मिला
आटा, संवाद सूत्र : दो दिन पहले घर से लापता हुई महिला का शव गांव में एक कुआं में बरामद हुआ। किन हालात
आटा, संवाद सूत्र : दो दिन पहले घर से लापता हुई महिला का शव गांव में एक कुआं में बरामद हुआ। किन हालातों में महिला कुआं में गिरी, अभी यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस मामले को हादसा के नजरिया से देख रही है।
ग्राम आटा निवासी जगराम की पत्नी गुड़िया दो दिन पहले झगड़े के बाद घर से चली गई थी। शाम तक गुड़िया घर नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू की, परंतु कहीं पर कोई सुराग हासिल नहीं हुआ। बाद में आटा थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई। गुरुवार सुबह गांव में स्थित एक कुआं में उसका शव पानी में उतराता दिखाई दिया। इसके बाद वहां गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। थोड़ी ही देर में पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर कुआं से उसका शव बाहर निकलवाया। वह कैसे कुआं में गिरी यह पता नहीं चल पाया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ¨सह का कहना है कि जांच की जा रही है कि किन हालातों में महिला की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की तस्वीर साफ हो जाएगी।